उत्तर पश्चिम भारत में 19 से 21 मई तक रेड अलर्ट जारी देखे मौसम विभाग ने कौन कौन से क्षेत्र में जारी किया रेड अलर्ट...
प्रदेश मे प्रचंण गर्मी का परकोप को देखते हुए , IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है जिसे देखते हुए इस बार गर्मी उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली के नजफगढ़ में भले ही शुक्रवार को सबसे अधिक 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया हो, लेकिन शनिवार सुबह से ही बाहर निकलने पर ऐसा लगा जैसे पूरा शरीर झुलस गया हो।
इस भीषण गर्मी ने पूरे प्रदेश में अपना कहर भरपाया है। उत्तर प्रदेश में 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बता दें पूरे प्रदेश का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जोकि सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है, बल्कि एक-दो दिन में तापमान में अभी और बढ़ोतरी होगी। जिसके लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए और सावधान रहना चाहिए।
जाने 20 मई तक कैसा रहेगा UP का मौसम
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कम होने लगा है जिससे वातावरण में नमी भी कम हो रही है, ऐसे में 19 मई से फिर मौसम में बदलाव आएगा। 21 से 19मई के बीच पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क और साफ रहने के आसार है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं लू चल सकती है और तापमान बढ़ने से गर्मी का असर तेज होगा।
इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।19-20 मई को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा लेकिन तेज हवा चलने के आसार जताए गए हैं।अगले पांच दिनों में दिन के समय पारा 4 से 6 डिग्री और रात के समय पारा 2-3 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।
जाने आज कहा कितना रहेगा तापमान
लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
. बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23- 24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 -23 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
. बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
. आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
मौसम विभाग ने प्रचंड गर्मी और लू से भरे दिनों को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अभी और पांच दिन राहत की उम्मीद नहीं है। खासकर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व यूपी पर गर्मी की ज्यादा सताएगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की। पूर्व और मध्य क्षेत्र में तीन दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली, हरियामा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही नवजात बच्चों, बुजुर्गों और पुराने रोग के मरीजों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी है। यूपी, बिहार व पश्चिम राजस्थान में दो-तीन दिनों तक रात में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शाम 7:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, नजफगढ़ देश का सबसे गर्म स्थान था। इससे पहले, 30 अप्रैल को गांगेय पश्चिम बंगाल क्षेत्र के कलाईकुंडा में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में मुंगेशपुर में पारा 46.5 डिग्री, आयानगर में 46.2 डिग्री, पूसा और जाफरपुर में 45.9 डिग्री, पीतमपुरा में 45.8 डिग्री और पालम में 45.1 डिग्री रहा। वहीं हिमाचल की निचली और मध्य पहाड़ियों में तापमान बढ़ा है तथा प्रदेश के ऊना में अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा।
20 जगह पारा 45 के पार
दिल्ली में दूसरे दिन भी भीषण गर्मी पड़ी और औसत अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन का सबसे अधिक तापमान है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब,. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 20 जगहों पर पारा 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर और पिलानी में पारा 46 डिग्री को पार कर गया।
18 से 21 मई के लिए अलर्ट
आईएमडी ने दिल्ली के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार को दिन के समय 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवा चल सकती हैं तथा मुख्य रूप से आसमान साफ रह सकता है। आईएमडी ने चेतावनी दी कि 18-21 मई के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण लू की स्थिति होने के आसार हैं। शनिवार से पूर्वी और मध्य भारत में लू फिर चल सकती है। मौसम कार्यालय ने पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिसमें "संवदेनशील लोगों के लिए अत्यधिक देखभाल" की आवश्यकता पर बल दिया गया।
आपके बता रहे आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और शिशुओं, बुजुर्गों और पहले से बीमारियों से पीड़ित लोगों सहित संवेदनशील लोगों के लिए "उच्च स्वास्थ्य चिंता" जाहिर की। विभाग ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक धूप में रहने या खुले में भारी काम करने से लोगों के बीमार पड़ने की आशंका है। मौसम कार्यालय ने मई में पूर्वानुमान जताया था कि उत्तर के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा दिन तक उष्ण लहर की स्थिति हो सकती है।
What's Your Reaction?






