नेशनल हेराल्ड मामला: फतेहपुर में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन,राष्ट्रपति को भेजा पत्र; जताई नाराजगी
जिला अध्यक्ष ने कहा केंद्र सरकार द्वेषपूर्ण भावना से कर रही तानाशाही

फतेहपुर।उत्तर प्रदेश फतेहपुर के जिला कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित किया ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार जान-बूझकर नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं को फंसाने का प्रयास कर रही है, जबकि अब तक इस मामले में कोई ठोस तथ्य या आरोप सिद्ध नहीं हुआ है कहा की कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण और सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है, जिसका उद्देश्य केवल कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं को बदनाम करना है। इस दाैरान जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि न तो किसी संस्था और न ही किसी व्यक्ति के खिलाफ अब तक कोई प्रमाण मिला है, बावजूद इसके राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। महिला जिला अध्यक्ष व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हेमलता पटेल ने कहा की जिस गांधी परिवार ने देश के लिए अपनी करोड़ों की संपत्तियां दान की आज उन्ही के ऊपर अवैध अवैध संपत्ति का मुकद्दमा किया जा रहा है जो पूरी तरह से तानाशाही है और इसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेंगे तो वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करना कानून के शासन का मुखौटा ओढ़कर एक प्रायोजित अपराध है। इस मुखौटे के पीछे केंद्र की मोदी सरकार है पूर्व विधान सभा प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विपक्षी नेताओं की छवि धूमिल करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस प्रकार की 'बेबुनियाद' कार्रवाई को रोका जाए और इस मामले में निष्पक्ष जांच हो।उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना भाजपा सरकार की दुर्भावनापूर्ण मंशा को दर्शाता है। यह नहीं भूलना चाहिए कि गांधी परिवार ने देश के लिए अपना सब कुछ समर्पित किया है। वे हमेशा सत्य और जनसेवा के मार्ग पर अडिग रहे हैं। इस दौरानप्रकाश पांडेय, कलीम उल्ला सिद्दीकी,ओम प्रकाश गिहार,विनोद द्विवेदी, देवेंद्र परिहार,सुधाकर अवस्थी,मणि प्रकाश दुबे, हुसैन जाफरी, कल्याण सिंह, पबीरेंद्र सिंह चैहान,राजू लोधी, राजेंद्र शुक्ला,औसाफ अहमद, उदित अवस्थी, आकाश, नितिन, फूल सिंह यादव, देवी प्रकाश दुबे, पप्पू पाल, अनुग्रह नारायण मिश्र,शोभा दुबे, माधुरी रावत,प्रेम शंकर त्रिवेदी, रामनरेश महराज, मनोज घायल, रिक्की सरदार, सुरेश तिवारी, राजन तिवारी,प्रकाश लोधी, आदि लोग रहे
What's Your Reaction?






