नवनियुक्त कांग्रेस जिला व शहर अध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत समारोह
पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी तथा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल की रही जोरदार उपस्थिति

फतेहपुर।मंगलवार को फतेहपुर में जिला व शहर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा सहित नवनियुक्त पदाधिकारीयों का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन हुआ।जहां जनपद के सभी कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व प्रत्यशी, वरिष्ठ कांग्रेस जन तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे आयोजन में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष तथा पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हेमलता पटेल महिला पदाधिकारियों के साथ जोरदार उपस्थिति रही नवनियुक्त पदाधिकारीयों का शुभकामनाए प्रेषित हुईं व कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया गया यहां कांग्रेस नेता पूर्व प्रत्याशी हुसैनगंज विधानसभा शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, राजन तिवारी, अखंड प्रताप, देवी प्रकाश दुबे, संतोष कुमारी शुक्ला, आकाश, आदि रहे
What's Your Reaction?






