'बूचड़खानों से BJP को 250 करोड़ का चंदा मिला', अलीगढ़ में रामजीलाल सुमन बोले- ये हिंदुओं के हैं
"सरकार सिर्फ गोकशी रोकने का दिखावा करती है। भाजपा सरकार खुद ही गोकशी करा रही है। देश में आज धड़ल्ले से बूचड़खाने संचालित हो रहे हैं। यह बूचड़खाने हिंदुओं के हैं, जो मुस्लिमों के नाम पर रजिस्टर्ड हैं।

"सरकार सिर्फ गोकशी रोकने का दिखावा करती है। भाजपा सरकार खुद ही गोकशी करा रही है। देश में आज धड़ल्ले से बूचड़खाने संचालित हो रहे हैं। यह बूचड़खाने हिंदुओं के हैं, जो मुस्लिमों के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। भाजपा को 250 करोड़ का चंदा बीफ निर्यात करने वाली कंपनियों से मिला है। इस बात का खुलासा चुनाव के दौरान ही हुआ था। भाजपा आज खुद ही बीफ का जमकर निर्यात करा रही है।
ये बातें समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने शुक्रवार को अलीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। वह यहां 24 मई को गोकशी के आरोप पीटने वाले 4 युवकों को सपा की ओर से 1-1 लाख की सहायता राशि देने आए थे।
बीफ निर्यात में देश ने अमेरिका को पीछे छोड़ा
रामजीलाल सुमन ने कहा- पिछले 11 सालों में देश की कंपनियों ने दुनिया भर में सबसे ज्यादा बीफ का निर्यात किया है। बीफ निर्यात करने में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। यह आंकड़े कोई भी व्यक्ति देख सकता है। देश में जो 70-75 स्लाटर हाउस हैं, उसमें बड़े स्लाटर हाउस मुस्लिमों के हैं।
राज्यसभा सांसद ने कहा- प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पास एक राहत कोष होता है। जिसके जरिए वह पीड़ितों की मदद कर सकते हैं। लेकिन अलीगढ़ में बीते दिनों गोकशी के आरोपों में जिन 4 युवकों को पीटा गया था। मुख्यमंत्री ने आज तक उनकी सुध तक नहीं ली। न ही इन युवकों की मदद करने की कोशिश की। क्योंकि भाजपा के खजाने में पीडीए के लोगों के लिए राशि नहीं है। वह दलित, पिछड़े ओर अल्पसंख्यक लोगों की ओर ध्यान नहीं देते।
रामजीलाल सुमन ने कहा- जब यह बात जब मैंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बताई तो उन्होंने सभी की मदद करने का निर्णय लिया। उनके निर्देश पर ही मैं आज यहां पर पीड़ितों को पार्टी की तरफ से सहायता राशि का चेक देने आया हूं।
गोकशी के आरोप में चार युवकों की हुई थी पिटाई
अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में में 24 मई को गोकशी के आरोप में 4 मुस्लिम युवकों की पिटाई कर दी गई थी। पुलिस के सामने भी लोग उन्हें पीटते रहे। जब वे घायल हो गए तब जाकर उन्हें छोड़ा। जिसके बाद घायलों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मौके से मिले सामान के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे थे। मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की थी। लैब जांच में सैंपल फेल हुए थे। गोमांस बरामद नहीं हुआ था।
What's Your Reaction?






