दुनिया भर में कायम है आरआरआर के "natu natu" का जलवा...!

ऑस्कर पुरस्कार समारोह '2023'सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया है। इस अवॉर्ड शो में भारत ने भी सफलता का परचम लहराया है। नाटू-नाटू ने ऑस्कर 2023 का 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' का खिताब अपने नाम किया है।

Mar 13, 2023 - 15:30
Mar 13, 2023 - 15:31
 0  80
दुनिया भर में कायम है आरआरआर के "natu natu"  का जलवा...!
दुनिया भर में कायम है आरआरआर के "natu natu"  का जलवा...!

95वें अकादमी ऑस्कर पुरस्कार समारोह '2023'सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया है। इस अवॉर्ड शो में भारत ने भी सफलता का परचम लहराया है। भारत को दो ऑस्कर अवॉर्ड्स मिले हैं। पहला पुरस्कार बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को मिला है। दूसरा सम्मान बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नाटू-नाटू सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऑस्कर जीता है। 

विदेशी दर्शकों से भी खूब प्यार मिला

एमएम केरावनी द्वारा रचित, चंद्रबोस के गीतों और राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव द्वारा गायन के साथ, यह गीत मार्च 2022 में रिलीज़ होने के तुरंत बाद व्यापक रूप से लोकप्रिय हो गया। विदेशी दर्शकों से भी खूब प्यार मिला। अपने स्वीकृति भाषण में, केरावनी ने राजामौली और पूरे भारत के सम्मान में एक स्व-रचित गीत गाया।
 
 इंटरनेशनल लेवल पर भारत की सबसे बड़ी जीत
नाटू-नाटू ने ऑस्कर 2023 का 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' का खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही इसने टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ गानों को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह इंटरनेशनल लेवल पर ये भारत की सबसे बड़ी जीत बन गई 

हुक स्टेप्स ने दुनिया भर में धूम मचा दी
गीत को ऑस्कर के मंच पर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव द्वारा भी प्रस्तुत किया गया था। हालांकि, राम चरण और जूनियर एनटीआर ने स्टेज परफॉर्म नहीं किया। दीपिका पादुकोण ने प्रदर्शन की शुरुआत की, जिसे समारोह में स्टैंडिंग ओवेशन मिला प्रेम रक्षित द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस गाने के हुक स्टेप्स ने दुनिया भर में धूम मचा दी

गोल्डन ग्लोब अवार्ड से भी नवाजा गया
RRR को ग्लोबल लेवल पर भी ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। अब इस फिल्म के सबसे हिट गाने Natu-Natu को गोल्डन ग्लोब अवार्ड (Golden Globe Award) से भी नवाजा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow