सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अपने चाचा राजपाल सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि, सैफई में हुआ अंतिम संस्कार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार तड़के 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अखिलेश और डिंपल यादव भी सैफई पहुंचे। पैतृक आवास से 1 किलोमीटर दूर राजपाल यादव के खेत में अंत्येष्टि स्थल तैयार किया गया है। पार्थिव शरीर यहां पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार शुरू हो गया है।
राजपाल सिंह यादव के निधन से समाजवादी पार्टी में गहरा शोक व्याप्त है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शोक जताया। ट्वीट में कहा गया, “राजपाल यादव के निधन से समाजवादी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी सरलता और समाजसेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा।”
What's Your Reaction?